आलार कालाम (AALAR KALAM)
ये एक बौद्धकालीन आचार्य थे। ऐसा माना जाता है कि इनका सम्बन्ध केसपुत्त नामक गणराज्य से था। गृह त्याग के बाद जब सिद्धार्थ ज्ञान की खोज में भटक रहे थे तब उनका राजगृह नामक स्थान पर कालाम से संपर्क हुआ तथा कालाम ने उन्हें दीक्षा दी,किन्तु इससे बुद्ध का मन शांत नहीं हुआ तथा इसके बाद भी वे भटकते रहे।