आलम खां (AALAM KHAN)
यह लोदी सुल्तान सिकन्दर लोदी का चाचा था तथा उसके समय में चंदवार व रापड़ी का सूबेदार था। यह बड़ा महत्वकांक्षी था तथा सुल्तान बनानें के स्वप्न देख रहा था। अतः सिकंदर लोदी ने इस पर आक्रमण कर इसे परास्त किया। इसने भागकर ईसा खां, जोकि इसका चचेरा भाई था, के यहाँ शरण ली। सिकंदर ने दूरनीति से काम लेते हुए आलम खां के साथ सन्धि कर उसे इटावा का सूबेदार बना दिया तथा ईसा खां का दमन कर दिया। बाद में इसे भी दण्डित किया गया।