अब्दुल अजीज (ABDUL AZIZ)
यह मध्य एशिया में बल्ख के शासक नजर मुहम्मद का पुत्र था। नजर मुहम्मद के आदेश पर इसने मुग़ल प्रदेशों पर आक्रमण किया,किन्तु वापस लौटना पड़ा। बाद में इसनें अपने पिता के विरुद्ध विद्रोह कर दिया। नजर मुहम्मद ने मुग़ल सम्राट शाहजहाँ से सहायता ली,किन्तु अब्दुल अज़ीज़ ने स्थानीय कबीलों की सहायता से मुगलों की नाक में दम कर दिया। ऑक्सस नदी के पूर्व में हुए युद्ध में वह मुगलों से परास्त हुआ तथा औरंगजेब की धार्मिक निष्ठां,साहस,धैर्य,दृढ़ता,आदि से अभिभूत होकर उसने उससे सन्धि कर ली।