अब्बास खां (ABBAS KHAN)
अब्बास खां शेरवानी मध्यकालीन भारतीय इतिहासकारों में अत्यंत उच्च स्थान रखता है। उसने अकबर के आदेश पर तोहफ़त-ए-अकबरशाही नामक ग्रन्थ का सृजन किया,जो कालांतर में तारीख-ए-शेरशाही नाम से विख्यात हुआ। उसके ग्रन्थ में शेरशाह से सम्बंधित विवरण पर अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उसके पिता शेखअली शेरवानी शेरशाह के विश्वस्त थे। अतः उसके विवरण की प्रामाणिकता और बढ़ जाती है। परवर्ती इतिहासकारों नें शेरशाह के सम्बन्ध में अपना विवरण अब्बास खां के ग्रन्थ को आधार बनाकर ही लिखा है,किन्तु फिर भी अब्बास खां के ग्रन्थ में शेरशाह की अतिश्योक्तिपूर्ण ढंग प्रशंसा की गई है।